कॉलेज की छात्रा का अपहरण

कॉलेज की छात्रा का अपहरण

भरतपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा मोहल्ला निबासी एक कॉलेज की छात्रा के लापता हो जाने के बाद उसके परिजनों ने छात्रा के अपहरण कर लिए जाने का मामला पुलिस में दर्ज कराया है। कोतवाली थाना इलाके में बड़ा मोहल्ला के रहने वाले इंदर कुमार ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया की उसकी 20 साल की बेटी ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर में पढ़ती है। वह 10 तारीख को कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी। शाम तक वह कॉलेज से नहीं लौटी तो उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। इंदर कुमार ने अपनी बेटी के सहेलियों से भी उसके बारे में पूछा लेकिन उन्हें भी कुछ पता नहीं था। बेटी को काफी तलाशने के बाद पता लगा की उनकी बेटी को एक रवि नाम का लड़का बहला फुसला कर उसका किडनैप कर ले गया है। रवि कोतवाली थाना इलाके के नमक कटरा का रहने वाला है। जिसके बाद इंदर कुमार ने कोतवाली थाने में अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

G News Portal G News Portal
62 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.