राजस्थान में भरतपुर के बयाना कस्वे में 7 जनवरी को गोयल मोटर्स पर तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई मारपीट व फायरिंग के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक सियाराम द्वारा गिरफ्तार 21 वर्षिय सीताराम पुत्र निर्भय गुर्जर निवासी गांव गुरधा डांग थाना गढीबाजना के खिलाफ जिला धौलपुर, करौली एवं भरतपुर में एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तार यह बदमाश पूर्व में बाडी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को भी धमकी दे चुका है। उसके दो साथियों की पहचान प्रधान गुर्जर निवासी खेडली गुर्जर थाना हलैना एवं सन्तोष गुर्जर नगला तुला थाना रूदावल के रूप में हुई है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.