भरतपुर: भरतपुर जिले के बयाना कोतवाली थाना क्षेत्र से करीब एक महीने पहले अपहरण कर ले जाई गई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर से बरामद कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने अपहरण के आरोपी 21 वर्षीय ममित कुमार धाकड़ को पॉक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार किया है।
क्या है मामला
12 नवंबर को थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। शिकायत में दहगांव निवासी ममित कुमार धाकड़ पर अपहरण का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की।
हरियाणा के मानेसर से बरामद
पुलिस टीम ने हरियाणा के मानेसर में छापा मारकर आरोपी ममित कुमार धाकड़ और नाबालिग लड़की को एक किराए के कमरे से बरामद किया। नाबालिग को आज बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे बालिका गृह भेजने के आदेश दिए गए।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी ममित कुमार धाकड़ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.