9 जनवरी को बाइक सवार दम्पत्ति को टक्कर मारकर फरार ट्रक को पकड़ा।

9 जनवरी को बाइक सवार दम्पत्ति को टक्कर मारकर फरार ट्रक को पकड़ा।

राजस्थान में भरतपुर के जयपुर-मथुरा बाईपास पर मुरवारा मोड़ के निकट 9 जनवरी को बाइक सवार दम्पत्ति को टक्कर मारकर फरार ट्रक को पकड़ लिए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। गौरतलब है कि इस हादसे में हेलक (कुम्हेर) निवासी रेखा पत्नी पुष्पेन्द्र गुर्जर की मौत हो गई थी जबकि 29 वर्षिय पुष्पेन्द्र गुर्जर गम्भीर रूप से घायल हो गया था। बताया गया कि सेवर थाना पुलिस तथा अटलबन्ध पुलिस थाने पर तैनात कांस्टेबल विष्णु गुर्जर की मेहनत रंग लाई और फरार ट्रक ड्राइवर की ट्रक सहित लुधवाई टोलप्लाज़ा पर कर लिया गया गिरफ्तार। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.