स्विमिंग पूल में एक जने की मौत

स्विमिंग पूल में एक जने की मौत

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर रविवार को होटल कदम्ब कुंज के स्विमिंग पूल में दिल्ली से अपने 25 सदस्यीय साथियों के दल के साथ आए एक जने की मौत हो गई। अलीगढ़ निवासी यह व्यक्ति दिल्ली से अपने ग्रुप के साथ यहां आया था। बताया गया है कि स्विमिंग पूल में नहाते समय उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और डूबने से उसकी मौत हो गई। चिकसाना थाने पुलिस के अनुसार हादसे के समय ग्रुप के चार-पांच लोग स्विमिंग पूल में नहा रहे थे उसी दौरान अलीगढ़ निवासी 37 वर्षीय रामबाबू को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और वह पानी में डूब गया। साथियों ने उसे पानी से निकाला तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.