गैंट्री मशीन (क्रेन) टूट जाने से एक मजदूर की मौत

गैंट्री मशीन (क्रेन) टूट जाने से एक मजदूर की मौत

भरतपुर में रुदावल के बंसी पहाड़पुर रोड पर पत्थर कटाई के काम के दौरान एक गैंट्री मशीन (क्रेन) टूट जाने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि मशीन के नीचे दब कर गम्भीर रूप से घायल दो अन्य मजदूरों को उपचार के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेजा गया है। बताया गया है कि पत्थर कटाई के लिए जब क्रेन से पत्थर का ब्लॉक उठाया गया तो अचानक उसका बेस टूट कर गिर गया। जिसके नीचे महाराज सिंह, बलवीर और चैंटा दब गए। दुर्घटना के बाद मौके पर काम कर रहे मजदूरों ने तीनों मजदूरों को भारी भरकम पत्थर के नीचे से बाहर निकाला लेकिन तब तक रुदावल के रहने वाले महाराज सिंह नाम के मजदूर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गम्भीर रूप से घायल मजदूर बलवीर और चैंटा को रुदावल के अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.