ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत – बयाना

ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत – बयाना

गोवर्धन में परिक्रमा देने जा रहै तीन बहनों के बीच अकेले भाई की बीती देर रात राजस्थान मे भरतपुर के बयाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दीपक (25) सोमवार को अपने घर महावीरजी से दोस्तों के साथ गोवर्धन की परिक्रमा देने के लिए निकला था। ट्रेन के गेट पर खड़े होने के कारण बयाना के धाधरैन गांव के पास दीपक का पैर फिसल गया और वह सीधा ट्रेन से नीचे जा गिरा। मंगलवार को मृतक के परिजन बयाना अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। गौरतलब है कि दीपक की पिता की मौत 3 साल पहले करंट लगने से हो गई थी। दीपक नर्सिंग का कोर्स कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था।

G News Portal G News Portal
44 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.