भरतपुर। कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी करने के साथ ही दिल्ली की एक कंपनी में प्राइवेट जॉब करने बाले एक युवक की धौलपुर के सदर इलाके में दूं के पुरा गांव के पास शनिवार सुबह चलती ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि अंडवा पुरैनी गांव राजाखेड़ा निवासी 21 वर्षिय अंकित शुक्ला पुत्र कालीचरण शुक्रवार रात ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए निकला था लेकिन देर रात चलती ट्रेन से अंकित नीचे ट्रैक पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। सहायक उपनिरीक्षक हेमराज ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे दूं के पुरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश पड़ी मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.