भरतपुर के सीकरी थाना इलाके से पुलिसकर्मी को धक्का देकर भागे पोक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने अलवर के रामगढ़ इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि गैंगरेप का आरोपी जाहुल को 17 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था जो 18 अक्टूबर को मेडिकल चेकअप के दौरान अस्पताल में एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर और उसे कमरे में बंद कर फरार हो गया था। बताया गया कि डॉक्टर ने एक पुलिसकर्मी को एफटी कार्ड लाने के लिए भेज दिया। इतने में आरोपी जाहुल दूसरे पुलिसकर्मी को धक्का देकर कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया। आरोपी की इस फरारी के मामले में एक आश्चर्यजनक तथ्य यह भी है कि पुलिस के पास आरोपी का कोई फोटो भी नहीं था जिसके कारण पुलिस को आरोपी को ढूंढने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.