पुलिस ने बीती रात जयपुर उत्तर के थाना जालुपुरा से चोरी गये ट्रक को बरामद किया।

पुलिस ने बीती रात जयपुर उत्तर के थाना जालुपुरा से चोरी गये ट्रक को बरामद किया।

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर की थाना जुरहरा पुलिस ने बीती रात जयपुर उत्तर के थाना जालुपुरा से चोरी गये ट्रक को बरामद कर लिया है। बताया गया है कि ट्रक की बरामदगी की सूचना के बाद जयपुर से भरतपुर आई जालुपुरा पुलिस ट्रक को आज अपने साथ ले गई। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात कन्ट्रोल रूम जयपुर से मोबाईल फोन के जरिये ट्रक नम्बर आर.जे.-14-जी.इ.-3478 के चोरी होने तथा उसकी लोकेशन भरतपुर के जुरहरा थाना क्षेत्र में मिलने पर थानाधिकारी थाना जुरहरा संतोष कुमार ने गांव सहसन से आगे सोमका रोड पर पहुंच लावारिस हालत में खड़े चोरी गए ट्रक को बरामद किया।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.