Railways: भरतपुर के पास मालगाड़ी से निकला धुआं
Rail News: भरतपुर सेवर स्टेशन के पास मालगाड़ी के एक डिब्बे के पहिए से अचानक चिंगारी और दुआ निकालने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही चालक ने मालगाड़ी को मौके पर रोक दिया। आगे चलने की स्थिति में नहीं होने के कारण इस डिब्बे को सेवर में ही काट दिया गया। बाकी मालगाड़ी को आगे रवाना कर दिया गया।
सूचना पर सोमवार को कोटा से दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर रवाना की गई। राहत ट्रेन द्वारा यहां पर डिब्बे के पहिए को बदल गया।
घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि यह हॉट एक्सेल का मामला था। घटना का पता चलते ही मालगाड़ी को रोक लिया गया। कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। अगर समय रहते हॉट एक्सेल का पता नहीं चलता तो मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त भी हो सकती थी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.