भरतपुर स्थित आरएसी की सातवीं बटालियन में काॅस्टेबल सामान्य के 53 पदों के लिये चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं मापतौल परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित।कमाण्डेन्ट पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम की सूचना राजस्थान पुलिस बेबसाइट एवं कार्यालय सातवीं बटालियन आरएसी के नोटिस बोर्ड पर कर दी गई है चस्पा। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं चरित्र सत्यापन 3 मई को किया जायेगा सातवीं बटालियन आर ए सी के कमाण्डेन्ट कार्यालय में। 53 पदों में से 8 पद प्रत्येक वर्ग में पुरुष एवं महिला का 1-1 पद उत्कर्ष खिलाडी (स्पोर्ट्स कोटा) के लिये आरक्षित, 1 पद राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर के आदेशों की अनुपालना में एस.सी. वर्ग महिला हेतु रिक्त।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.