भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में रविवार सुबह हीरादास क्षेत्र के होटल एप्पल की चौथी मंजिल के एक कमरे में रिश्ते में मौसी बताई जा रही एक युवती के साथ युवक ने आत्महत्या कर ली। होटल में मिले युवक-युवती के शवो के मिलने से सनसनी फैल गई। होटल एप्पल के कमरे में दोनों के शव एक ही बिस्तर पर पड़े मिले हैं। शुरुआती जांच में दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। दोनों ने आत्महत्या कैसे की यह स्पष्ट नहीं है। जांच में मौके पर किसी तरह के जहरीला पदार्थ खाने के सबूत नहीं मिले हैं। दोनों की मौत की जानकारी होटल स्टॉफ को रविवार सुबह उस समय मिली जब होटल के कर्मचारियों ने चेकइन टाइम के बाद भी कमरे में ठहरे युवक युवती की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नही मिली। युवती रिश्ते में युवक की मौसी बताई जा रही है।मृतक युवती का नाम नेहा (23) पुत्री हाकिम सिंह हैं। वह उत्तरप्रदेश के मथुरा की रहने वाली है वह शनिवार को सुबह अपने घर से दुकान से कुछ सामान लाने की बात कहकर निकली थी। मृतक युवक का नाम अमित (21) पुत्र राजवीर है। वह डींग के बराबली का रहने वाला है। भरतपुर में अपने ताऊ जगपाल सिंह के यहां रहकर B.Ed परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसने होटल में युवती को अपनी पत्नी बताते हुए कमरा यह कह कर बुक कराया था कि रविवार को उसकी स्टेनोग्राफर की परीक्षा है। आशंका है कि दोनों ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कमरे में आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने बताया कि मृतक अमित उनका भांजा था। यानी युवती रिश्ते में युवक की मौसी लगती थी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया है। युवक ने 1200 रुपए प्रति दिन के हिसाब से कमरा बुक किया था। पुलिस थाना अटलबन्ध प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मोके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.