भरतपुर : बयाना उपखंड के बन्ध बारेठा बाँध में एक महिला की तैरती मिली लाश से फैली सनसनी। बंन्ध बारेठा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच गोताखोरों की मदद से शव को निकाला बहार। करीब 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है लाश। पुलिस चौकी इंचार्ज बदनसिंह ने बताया कि बारैठा के बांध में तैरती मिली महिला की लाश की पहचान की कोशिश की जा रही है। महिला के शव को बयाना के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में पहचान के लिए रखवा दिया है। महिला ने सलवार सूट और पैरों में सैंडिल पहनी हुई है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.