भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में चिकसाना थाने की ग्राम पंचायत जाटौली रथभान के गांव कोलीपुरा के पास एक खाली खेत में बीती रात मथुरा जिले का ओल निवासी 25 वर्षीय जीतेंद्र उर्फ टल्लड़ पुत्र नत्थी सिंह जोशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
संभावना इस बात की लगाई जा रही है कि शनिवार-रविवार की रात में खेत में बैठकर शराब पीने के दौरान दोस्तों में आपस में कोई विवाद हो गया जिस पर किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार तड़के युवक के शव को खेत मे पड़ा देख गाव मेंं सनसनी फैल गई। मृतक के शव के पास पानी के पाउच, गिलास और शराब की बोतल भी पड़ी मिली है। युवक की शादी करीब 1 साल पहले ही हुई थी। शनिवार शाम को वह 3-4 युवकों के साथ देखा गया था। लेकिन रात्रि को वह अपने घर नहीं पहुंचा। घटना स्थल से युवक के गांव की दूरी महज 2 किलोमीटर ही बताई गई है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही शराब का ठेका है। शव को देखने पर गोली मृतक की नाक के नजदीक व बाई आंख से नीचे से गुजरी है। घटना के संबंध में अभी तक मृतक के परिजनों ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.