भरतपुर में बजरी माफियाओं का आतंक। रूपवास में खानुआ पुल के पास चम्बल की बजरी भरे टैक्टर ने ओमनी में मारी टक्कर 5 जने हुए घायल। गम्भीर रूप से घायल ओमपाल पुत्र बिजेन्द्र जाट गाँव ओडेल जाट ब रोशन पुत्र बिजय सिंह कुशवाह गाँव घाटा हुए गम्भीर घायल। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद किया गया भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर। गहनोली चौकी प्रभारी पृथ्वी सिंह जाप्ते के साथ पहुचे मोके पर। गौरतलब है कि रूपबास होते हुए प्रतिदिन चम्बल की बजरी भरी सेकड़ो ट्रॉलियां आती है भरतपुर। फिर भी पुलिस के द्बारा कोई कार्यवाही नही। रूपवास में सबसे पहले घाटोली चौकी पड़ती है फिर रूपबास थाना फिर गहनोली चौकी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.