राजस्थान के भरतपुर मे जिला मुख्यालय पर ही नही अपितु ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंदरो के आतंक से आमजन बेहद परेशान है। बन्दरो के हमले से आये दिन लोग गम्भीर रूप से घायल भी हो रहे है। बुधवार को गांव कलसाड़ा में बंदरों के झुंड ने घर की छत पर कपड़े सुखा रही बालिका ज्योति पर हमला कर दिया जिससे वह मकान की छत से नीचे गिर गई। गिरने से उसके रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट लगी है इलाज के लिये परिजन उसे जयपुर ले गए है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.