ढाई हजार रुपयो में खून का सौदा करने के आरोपी को किया पुलिस के हवाले – भरतपुर

ढाई हजार रुपयो में खून का सौदा करने के आरोपी को किया पुलिस के हवाले – भरतपुर

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के सम्भाग स्तरीय आरबीएम अस्पताल में
एक मरीज के लिए ढाई हजार रुपयो में खून का सौदा करने के आरोपी अनुपम नामक एक युवक को थाना मथुरागेट पुलिस के हबाले किया गया है। बताया गया कि भरतपुर जिले के नगला गोपाल गांव के रहने वाले युवक पवन के जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती परिजन को खून की जरुरत थी। जिसके लिए उसने अस्पताल के ब्लड बैंक से सम्पर्क किया लेकिन उसे अस्पताल में अनुपम नाम का एक युवक मिला उसके ढाई हजार रुपये में उसे खून देने का ऑफर दिया। इस बात की जानकारी जब ब्लड बैंक के कर्मचारियों को हुई तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.