राजस्थान के भरतपुर में कैथवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गाव में गैंगरेप पीड़ित एक नाबालिग द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर लिये जाने का मामला सामने आया है। पता चला है कि नाबालिग से उसके पड़ोसी गांव के दो युवकों ने खेत में गैंगरेप किया था और अश्लील फोटो-वीडियो बनाने के साथ ही आरोपियों ने उसके फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिए जिन्हें जब गांव के कुछ लोगों ने देखा तो युवती के पिता को जानकारी दी। पिता ने जब इस बारे में नावालिगा से पूछा तो उसने अपनी आपबीती बताई। परिजनों ने कैथवाड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है। करीब 10 दिन पहले नाबालिग से खेत में सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी खोरा गांव के युवक हाफिज और मनीष बताये गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वारदात से डरी-सहमी नाबालिग ने इस बारे में किसी को भी नहीं बताया लेकिन नाबालिग के पिता सोमवार को जब आरोपियों से बात करने खोरा गांव गए तो पीछे से नाबालिग ने जहर खा लिया। परिजन नाबालिग को लेकर अस्पताल पहुंचे तो उसे गंभीर हालत में अलवर रेफर कर दिया। अलवर ले जाते समय रास्ते में ही नाबालिग ने दम तोड़ दिया। बीती रात करीब 1 बजे नाबालिग के शव को गांव लाया गया। नाबालिग के परिजनों ने मौत के कई घंटों तक पुलिस को भी खबर नहीं दी और रात भर गांव की पंचायत में बातचीत में ही उलझे रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.