भरतपुर में बयाना थाना क्षेत्र के हर नगर गांव में खेत की जुताई कर रहे किसानों के साथ मारपीट कर बीती देर रात आधा दर्जन से अधिक बदमाशों द्वारा ट्रेक्टर को छीन कर ले जाने तथा बाद में पुलिस की नाकाबंदी ब घेराबन्दी को देख ट्रेक्टर को छोड़कर भाग जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। पीड़ित किसान दिनेश, राजकुमार और समय सिंह के अनुसार बीती रात करीब 9 बजे खेतों में जुताई करते समय हथियारों से लेस 8 बदमाश अचानक खेतों में आए। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करते हुए हाथ पैर रस्सी से बांधे और उनके मोबाइल और ट्रैक्टर लूट ले गए। बाद में तीनों किसानों ने किसी तरह अपने परिजनों को सूचना दी।मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। सूचना मिलते ही सीओ अजय शर्मा और सहित बयाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों ने पुलिस को बताया की बदमाश उनका ट्रैक्टर लूट कर गढ़ी बाजना थाना इलाके की तरफ गए हैं। जिस पर पुलिस ने बदमाशों का लगातार पीछा किया। साथ ही पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी करवा दी। बदमाशों ने जब अपने आप को पुलिस से घिरा देखा तो वह गढ़ी बाजना थाना इलाके में ट्रैक्टर को छोड़ फरार हो गए।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.