नगर पालिका के गेट तोडकर तीन टैक्टर चोरी करने वालेे को किया दस्तयाब

नगर पालिका के गेट तोडकर तीन टैक्टर चोरी करने वालेे को किया दस्तयाब

भरतपुर के कस्वा कामा में रात के समय नगर पालिका के गेट तोडकर तीन टैक्टर चोरी करने वालेे 12 साल से फरार 3000 रूपये के वांछित ईनामी अपराधी को पुलिस की एक टीम ने दस्तयाब कर कामा पुलिस के हवाले किया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि नगर थाने के कांस्टेबल अफजल 1012 ब वृत कार्यालय नगर पर तैनात कांस्टेबल रामकरण 2076 को थाना कांमा से स्थाई वारन्टी अलवर जिले के थाना रामगढ अंतर्गत जहानपुर निवासी जैकम पुत्र नसरू मेव के ग्राम पूठका में होने की सूचना मिली जिस पर इन दोनों कांस्टेबलों के साथ थाना नगर के हेडकांस्टेबल जीतराम 1686, वृत कार्यालय नगर पर तैनात पुलिस थाना पहाडी के कांस्टेबल जगदीश 1729, रतन लाल 2124 की टीम ने उसे धरदबोचा। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक विश्नोई ने इस कार्यवाही के लिये पुलिस टीम की होंसला अफजाई हेतु नकद पुरूस्कार व प्रंशसा पत्र दिये जाने की घोषणा की है।

G News Portal G News Portal
42 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.