भरतपुर में बयाना के भरतपुर सड़क मार्ग पर गांव अगावली के पहाड़ों पर बने क्रेशर प्लांट में गुरुवार की रात्रि को अलाव जलाकर सर्दी से बचाव कर रहे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत होने के मामले में मृतको के परिजनों को हादसे के शिकार मजदूरो के शव लेने में आई काफी परेशानी। भीषण सर्दी के बीच शवो को लेने के लिए परिजन भटकते रहे इधर उधर लेकिन प्रशासनिक स्तर पर नही मिला उन्हें कोई सहयोग। शनिवार सुबह दोनों ही मृतकों के परिजन पहुंचे अस्पताल। मृतक रामनरेश गोड व प्रमोद दोनों ही क्रेशर पर करते थे मजदूरी। मामले में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को लेनें में परिजनों को आई परेशानी पर उन्होंने किया नाराजगी का इजहार।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.