भरतपुर के आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर लुधावई हनुमान मंदिर के सामने बाइक सवार युवक 30 वर्षीय जयसिंह पुत्र शंकर मीणा निवासी खटोटी नगला नदबई को टक्कर मारकर मौत की नींद सुलाने वाले ट्रक को सेवर थाना पुलिस ढूढ निकाला है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सेवर थाना पुलिस ने जिस ट्रक नम्बर यूपी 83 ए टी 8308 को लिया है अपनी कस्टडी में उसने मारी थी अचानक ब्रेक। ट्रक के पीछे आ रहा वाईक सवार कंट्रोल नही कर पाया वाईक को और हो गया दुर्घटना का शिकार। बताया गया कि इस हादसे के बाद ट्रक चालक ने ट्रक को कुछ दूर लेजाकर टोलप्लाज़ा के पीछे पेट्रोलपंप के पास दिया छुपा और खुद हो गया फरार। थानाधिकारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि ट्रक को थाने पर लाकर कर दिया गया है खड़ा। मामले की जांच है जारी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.