बीती देर रात ट्रक चालक के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने बाले बदमाशों का अभी कोई सुराग नही लगा

बीती देर रात ट्रक चालक के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने बाले बदमाशों का अभी कोई सुराग नही लगा

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के कामां थाना इलाके में बीती देर रात ट्रक चालक के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने बाले बदमाशों का अभी कोई सुराग नही लगा है। गौरतलब है कि पंजाब से ट्रक को खाली कर डीग आ रहे एक ट्रक को बाइको पर सबार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने कामां जुरहरा रोड पर रुकबा लिया। जैसे ही ट्रक रुका तो बदमाशों ने खलासी की कनपटी पर कट्टा लगा दिया। बदमाशों ने ड्राइवर और खलासी से 5 हजार रुपए और एक मोबाइल लूट लिया। बताया गया कि बदमाश ट्रक में सवार खलासी के हाथ पैर बांध कर खेतों में फेंक गए और ट्रक के साथ ड्राइवर को भी अपने साथ ले गए। ट्रक के खलासी रवि ने बताया की कुछ दूर जाकर उन्होंने ड्राइवर को रास्ते में उतार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह जब आसपास के गांव के ग्रामीण खेतो पर गए तो उन्होंने खलासी को खेत में पड़ा देखा जिसके हाथ पैर बंधे हुए थे। ग्रामीणों ने खलासी के हाथ पैर खोले तब जाकर खलासी और ड्राइवर कामां थाने पहुंचे और पुलिस को सारी घटना के बारे में बताया।

G News Portal G News Portal
71 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.