ब्रेकर वनवाने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई पत्थरबाजी

ब्रेकर वनवाने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई पत्थरबाजी

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में सेवर के गोलपुरा में बीती रात सड़क पर ब्रेकर वनवाने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई पत्थरबाजी में दोनों पक्ष के कई लोग हो गए घायल। पुलिस ने मामले में 5 जनो को शांति भंग के आरोप में किया है गिरफ्तार। थानाधिकारी अरुण कुमार चौधरी के अनुसार जामुन वाली बगीची के पास मन्दिर के सामने भगतसिंह द्वारा सड़क पर ब्रेकर बनाने का विरोध करते ब्रजेश पक्ष ने कर दी भगतसिंह पक्ष के साथ मारपीट। बताया गया कि मारपीट के बाद रात के समय करीब 50-60 पुरुषों तथा 30-35 महिलाओं ने ईंट पत्थर ब डंडो के साथ भगतसिंह के घर पर पथराव कर तोड़ दिया खिड़की ब दरवाजों को। थानाधिकारी ने बताया कि झगड़े की सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मामले में 5 जनो को शांति भंग के आरोप में किया है गिरफ्तार।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.