तीन बच्चे घरो से लाखों के जेवर ब नकदी लेकर हए लापता

तीन बच्चे घरो से लाखों के जेवर ब नकदी लेकर हए लापता

भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग गावो के निबासी 13-14 वर्ष के तीन स्कूली छात्रों के अपने अपने घरों से लापता हो जाने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश के लिए राज्य के सभी पुलिस थानों के लिए भेजी है सूचना।

इस मामले को लेकर थाना चिकसाना पर घुस्यारी निवासी दिनेश जाट ने एक रिपोर्ट पेश कर बताया है कि उनका पुत्र अरुण, गाव चक बल्टीकरी का बसन्त पुत्र राजपाल तथा गाव भृंगरपुर का अमित पुत्र ओमवीर 24 मार्च को स्कूल से घर नही लौटे है।

बताया गया है कि मोबाइल पर पवजी ब लूडो खेलने की लत के शिकार इन तीनो दोस्तो में से अरुण अपने घर से सोने की दो अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल के अलाबा चाँदी की कमर की कोंधनी ब तोड़िया, बालक बसंत 17 हजार की नकदी के साथ सोने की तीन जोड़ी बाली, एक जोड़ी झुमकी, सोने की एक लर तथा बालक अमित 1400 रुपयो की नकदी भी ले गए है साथ। थानाधिकारी चिकसाना रामनाथ सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने तीनों की तलाश का काम किया है शुरू।

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.