हत्या के मामले में तीन जनो को किया गिरफ़्तार

हत्या के मामले में तीन जनो को किया गिरफ़्तार

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गांव सांतरुक में जान से मारने की एलानिया धमकी देने के कुछ घण्टो बाद ही शुक्रवार की देर रात पशुओं की रखवाली के लिए बाड़े में सो रहे युवक सतेंद्र जाट (28) पुत्र सोरन सिंह की चाकू से गोदकर सनसनीखेज तरीके से हत्या कर देने के मामले में थाना पुलिस ने तीन जनो को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी महेंद्र सिंह राठी ने बताया कि गांव रदोई में राजेश फौजी व दलवीर के मकान पर में छुपे अंशु पुत्र सुरेन्द्र सिहं उर्फ बौबी जाट उम्र 21 साल ब सुरेन्द्र सिहं उर्फ बौबी पुत्र सम्पत सिहं जाट उम्र 49 साल निवासी गांव सांतरूक थाना उधोगनगर तथा जीतेन्द्र सिंह उर्फ जीतू पुत्र सम्पतसिहं जाट उम्र 40 साल निवासी गांव सांतरूक थाना उधोगनगर को जंगल गांव सांतरूक से गिरफ्तार किया गया।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.