चोरी के मोबाइल फोन सहित शातिर किस्म के तीन चोरो को किया गिरफ्तार

चोरी के मोबाइल फोन सहित शातिर किस्म के तीन चोरो को किया गिरफ्तार

राजस्थान में भरतपुर की थाना कोतवाली पुलिस की एक टीम ने थानाधिकारी के नेतृत्व में चोरी के मोबाइल फोन सहित शातिर किस्म के तीन चोरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि ईदगाह कॉलोनी में एक मोटरसाईकिल पर तीन व्यक्तियों द्वारा सस्ते दामो में एन्ड्रायड मोबाईल बेचने की सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह के साथ मौके पर गई पुलिस टीम ने राज पुत्र कुंवर सिंह बावरिया 19 साल निवासी आनन्द नगर, राजेश पुत्र रमेंश उर्फ बहरा बावरिया 28 साल निवासी आनन्द नगर ब हीरा पुत्र हरीशचन्द जाट 40 साल निवासी जघीना को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से
दो मोबाईलो को जप्त किया गया। पुलिस टीम में थानाधिकारी रामकिशन यादव, सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुल्तान सिंह 1154 व प्रकाशचंद 1002 शामिल थे।

G News Portal G News Portal
54 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.