ट्रक लूट का ईनामी बदमाश गिरफ़्तार

ट्रक लूट का ईनामी बदमाश गिरफ़्तार

भरतपुर की थाना नगर पुलिस ने 28 जुलाई 2014 को डीग-नगर रोड पर गांव रविदासपुरा के पास ड्राइवर के हाथ-पैर बांध कर पटक देने के बाद एक ट्रक को लूटकर ले जाने के मामले में भरतपुर पुलिस के 4000 हजार रूपये के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हरलाल ने बताया कि गिरफ्तार इनामी बदमाश ने अपने साथियों के साथ एक अज्ञात नम्बरी ट्रक को डीग-नगर रोड पर गांव रविदासपुरा के पास ट्रक नम्बर आरजे 11 जीए 6457 के आगे अड़ा कर जिला धौलपुर के थाना सैपऊ अंतर्गत नगला दानी निबासी ड्राइवर रामेश्वर पुत्र शखनसिंह जाटव को बांधकर पटक दिया और उसके ट्रक को लूटकर ले गए थे। थानाधिकारी हरलाल ने उक्त मामले के ईनामी बदमाश स्थाई वारंटी अली मौहम्मद उर्फ अल्ली पुत्र जहुशाह उर्फ जहुरशाह मेव निवासी मंडोरा थाना गोवर्धन जिला मथुरा उ0प्र0 को वापर्दा गिरफतार किया है।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.