भरतपुर। आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे ट्रोला की चपेट में आ जाने से दो मित्रो की हो गई मौत। लटूरिया वाले हनुमान मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहेथे बाइक सवार। मथुरा गेट निवासी 48 वर्षीय संजय उर्फ संतोष कुमार बंसल पुत्र रामबाबू बंसल एवं मथुरा गेट निवासी 45 वर्षीय दीपक अग्रवाल पुत्र सीताराम दाल वाले की डालमिया डेयरी के निकट डिवाइडर क्रॉस करते समय 12 चक्का ट्रोला की चपेट में आ जाने से हो गई दर्दनाक मौत। संजय गोलबाग रोड पर जनरल मर्चेंट की चलाता है दुकान। बताया गया है कि दोनों दोस्त काफी समय से हर मंगलवार को जाया करते थे लटूरिया बाले हनुमान मन्दिर दर्शन के लिए। ट्रोला चालक ट्रोला को लेकर हो गया फरार। दोनों मृतकों के शव रखवा दिए गए हैं आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में। सेवर थाना क्षेत्र की घटना
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.