भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर की सेवर थाना पुलिस की नाकाबंदी को तोड़कर जान से मारने की नियत से अवैध चम्बल बजरी से भरे ट्रेक्टर को पुलिस जाप्ता पर चढ़ाने का प्रयास करने बाले दो बजरी माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि सारस चौराहे से सेवर की तरफ हाईवे पर अवैध चम्बल बजरी के 8-10 ट्रैक्टर आने की सूचना पर जब सहायक उपनिरीक्षक अमीरचंद ने मय जाप्ता सेवर फोर्ट तिराहे पर नाकाबन्दी की तो एक फार्मट्रक ट्रैक्टर बिना नम्बरी मय ट्रौली के सारस चौराहे की तरफ से सेवर की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। जिसका चालक उक्त टैक्टर को तेज गति व लापरवाही से चलाता हुआ ला रहा था। ट्रैक्टर पर चालक के अलावा एक व्यक्ति और बैठा हुआ था। ट्रैक्टर को रोकना चाहा तो ट्रैक्टर का चालक नाकाबन्दी तोडते हुये ट्रैक्टर को पुलिस जाप्ता को जान से मारने की नियत पर से चलाते हुये पुलिस जाप्ता पर चढाने की कोशिश की। पुलिस ने इस सिलसिले में 30 वर्षिय केशव पुत्र जगदीश गुर्जर निवासी तिघरा थाना सदर जिला धौलपुर ब 40 वर्षिय मनोज पुत्र प्रकाश वैश्य निवासी मालीपुरा मोड सेवर थाना सेवर को गिरफतार किया है। बजरी माफियाओं की धरपकड़ करने बाली टीम में कांस्टेबल नारायण 239, वीरेन्द्र 2441 ब सतीश चालक 77 शामिल थे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.