फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने के आरोप में दो जनों को किया गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने के आरोप में दो जनों को किया गिरफ्तार

राजस्थान में भरतपुर के उधोगनगर थानांतर्गत टीटागढ फैक्ट्री (सिमको) में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुख्य सुरक्षा अधिकारी की नौकरी करने के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि सहायक पुलिस अधीक्षक वृत ग्रामीण बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस के सुपरविजन में की गई कार्यवाही के बाद गिरजेश पुत्र सरस्वती नारायण ब्राहमण निवासी अग्रसेन नगर थाना कोतवाली व रामनारायण पुत्र छगनलाल ब्राहमण निवासी एकता बिहार कॉलोनी थाना उद्योगनगर को आपराधिक षडयंत्रपूर्वक फर्जकारी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कूटरचित दस्तावेजों से टीटागढ फैक्ट्री में मुख्य सुरक्षा अधिकारी की नौकरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.