भैस चोरी के आरोप में दो जनों को किया गिरफ्तार – भरतपुर

भैस चोरी के आरोप में दो जनों को किया गिरफ्तार – भरतपुर

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर की पुलिस थाना नगर की एक टीम ने भैस चोरी के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैचकी का बास थाना नगर निबासी रामकिशन मीणा ने गत वर्ष 8 दिसम्वर को अपने घर से 2 भैस व 2 पडियों को चोरी कर ले जाने का एक नामजद मामला दर्ज कराया था। बताया गया कि उपनिरीक्षक महेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वाछित भैस चोर वीरेन्द्र उर्फ भोला पुत्र लाला राम जाति मीणा उम्र 20 साल निवासी कैंचकी का बास थाना नगर व वसीम उर्फ टिण्डा पुत्र जुहरू मेव उम्र 19 साल निवासी मोलिया थाना लक्ष्मनगढ जिला अलवर को गिरफतार कर लिया। चोरी की गई भैसों की बरामदगी के प्रयास व तफतीश जारी है। पुलिस टीम में थानाधिकारी के अलाबाहरलाल सिह, सहायक उपनिरीक्षक नवलकिशोर, हेडकांस्टेबल दारासिह 128, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार 1749, रवि कुमार 2031 एवं खजान सिंह 2105 शामिल थे।

G News Portal G News Portal
67 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.