भरतपुर में खोह थाना पुलिस की एक टीम ने संदिग्ध अवस्था मे बाइक पर घूम रहे दो जनों को हथियार ब कारतूस के साथ गिरफ्तार कर 1 लाख 40 हजार रुपये बरामद किए है। थानाधिकारी धारासिंह ने बताया कि चौकी धमारी मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान अपाची मोटरसाइकिल पर संदिग्धावस्था में घूम रहे 23 वर्षिय कपिल पुत्र श्रीचंद जांगिड़ निबासी ब 38 वर्षिय वकील पुत्र इल्ली मेव निबासी देवसेरस थाना गोवर्धन जिला मथुरा उत्तरप्रदेश को एक देशी कट्टा 315 बोर ब 3 जिंदा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 1 लाख 40 हजार रुपये भी बरामद हुए है। कार्यवाही के दौरान थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्य कांस्टेबल राजीव 1654, रामवीर 1623, तारासिंह 2233, प्रदीप 2354, विक्रम सिंह 2353 तथा हरवीर 326 मौजूद रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.