भरतपुर में थाना कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर में शनिवार रात शराब के नशे में मामूली सी कहासुनी के बाद हुई थप्पड़वाजी के प्रतिशोध में रविवार को 46 वर्षिय सुरेन्द्र सिंह पुत्र हरीराम जाट व उसके पुत्र 17 वर्षिय सचिन जाट निवासी डहरा थाना लखनपुर की हत्या का मामला। मामलें में लापरवाही बरतने पर रात्रि चेतक प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक विजय पाल व कोतवाली के रात्रि हेडमोहर्रिर हेडकांस्टेबल मानसिंह निलम्ब्ति। मौके से मिले हैं 6 खाली कारतूस, बुलेट कारतूस से निकला हुआ व उसके 2 टुकडे। घटना स्थल को करवा दिया गया है सुरक्षित ब सील। एफ.एस.एल.टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जुटाये है सबूत। महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज प्रसन्न कुमार खमेसरा, जिला कलैक्टर हिमांषु गुप्ता ब पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने भी किया घटना स्थल का मौका मुआयना। किया। बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या के आरोपी पक्ष के दिलावर शर्मा व कंचन शर्मा निवासी नसवारा थाना हलैना हाल निवासी एसबीएम स्कूल सुभाषनगर भी पैर में गोली लगने के बाद हुए थे आरबीएम अस्पताल में भर्ती जिन्हें सुरक्षार्थ अब किया गया है अस्पताल के जेल वार्ड मे भर्ती।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.