भरतपुर के कस्वा डीग में बीती रात शमशान घाट के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दो स्कूटी सवार लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक खोह थाना इलाके के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं। मृतकों के परिजनों ने बताया की धर्म सिंह (35) अपने चचेरे भाई प्रेम सिंह (19) साल के साथ स्कूटी से अपने ससुराल मथुरा जा रहा था। रात करीब 8 बजे डीग रोड पर श्मशान के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.