विजली के करंट के तार से चिपक कर सगी दो बहिनों की मौत

विजली के करंट के तार से चिपक कर सगी दो बहिनों की मौत

भरतपुर के भुसावर में गांव सुंहारी के एक खेत मे टूटकर गिरे पड़े जयपुर विद्युत वितरण निगम के 11केवी विजली के करंट के तार से चिपक कर सगी दो बहिनों की मौत। मृतक बहनों में से एक बहन आयी थी होली की दौज पर अपने भाई को तिलक करने अपनी ससुराल करौली जिले के गांव गढी पनवेरा से अपने पीहर। खेत पर कार्य करते समय हुआ हादसा। मायका एवं ससुराल में मचा कोहाराम। गाव में छाया मातम। मन्सो सिंह गुर्जर की पुत्रियो 23 वर्षीय रेखा कुमारी एवं 12 वर्षीय पिंकी कुमारी गई थी खेत पर गेंहू काटने। पहले रेखा कुमारी को लगा करंट। वहन के चीख पुकार सुन उसे बचाने दौड़ी पिंकी भी आ गई करंट की चपेट में। इतने बड़े हादसे के बाद भी जयपुर विद्युत वितरण निगम का कोई अधिकारी नही पहुचा मोके पर। पोस्टमार्टम के बाद शवो को किया गया परिजनों के हवाले। बेहद शोकाकुल माहौल में दोनो बहनों का हुआ अंतिम संस्कार।

G News Portal G News Portal
53 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.