भरतपुर। टोक्यो पैरालिम्पिक्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले भरतपुर के बेटे कृष्णा नागर के लिए खेल रत्न मिलने से ठीक थोड़ी देर पहले आयी है बेहद दुखद खबर। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष्णा नागर की माता का आज हुआ निधन। 5 दिन पहले छत से गिरकर घायल हुई थी कृष्णा की माता। आज उपचार के दौरान तोड़ा दम। खबर सुनते ही कृष्णा नागर दिल्ली से जयपुर हुए रवाना। आज ही कृष्णा नागर की दिल्ली में मिलने वाला है खेल रत्न। अब राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह से पहले कृष्णा की माता के लिए रखा जाएगा 2 मिनट का मौन।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.