भरतपुर में बयाना के कनावर गांव में सोमवार को जब एक हेलीकॉप्टर पहुचा तो ग्रामवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल कनावर निवासी गौतम के पिता की इच्छा थी की वह जब भी अपनी शादी करे तो दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर आए। इसलिए गौतम ने पिता की इच्छा पूरी करते हुए अपनी दुल्हन लेने के लिए हेलीकॉप्टर को गाव में बुलाया था। बताया गया कि गौतम और उसका भाई दुल्हन को लाने के लिए हेलीकॉप्टर से करौली के बड़ा गांव केमरी रवाना हुए। पता चला है कि करौली के बड़ा गांव केमरी में भी हेलीकॉप्टर को देखने के जनसैलाब उमड़ पड़ा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.