युवक के पैरों को एक ओवरलोड डंपर ने बुरी तरह कुचला – भरतपुर

युवक के पैरों को एक ओवरलोड डंपर ने बुरी तरह कुचला – भरतपुर

भरतपुर के कस्वा कामां में देर रात मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रहे युवक के पैरों को एक ओवरलोड डंपर ने बुरी तरह कुचल दिया। हादसे के बाद डंपर चालक डंपर को छोड़ फरार हो गया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। ओवरलोड डंपर की चपेट में आया युवक कामां के बैकुण्ड मोहल्ले का रहने वाला 21 साल का गिरधारी बताया गया है। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस डंपर के नंबर के आधार पर उसके मालिक और ड्राइवर का पता लगा रही है। घटना में गिरधारी के दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.