भरतपुर। पतनशील मूल्यों के इस दौर में राजस्थान के भरतपुर जिले में कैथवाड़ा थाना क्षेत्र निबासी एक महिला के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पति द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल ब शेयर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद कामा विधायक जाहिदा खान के निर्देश पर आरोपी पति और उसके ससुर को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के माता-पिता कामां विधायक जाहिदा खान के पास पहुंचे और घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल वाले काफी परेशान करते थे। उसके साथ मारपीट करते और घर का सारा काम करवाते थे। इतना ही नहीं उसके ससुर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। दामाद ने उनकी बेटी के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और शेयर कर दिए। इसके बाद उसे तीन तलाक भी दे दिया। इस सम्बंध में कैथवाड़ा थानाधिकारी रामनरेश मीणा ने बताया कि पीड़ित महिला की तरफ से दर्ज कराए गए मामले के प्रमाणित पाए जाने के बाद उसके 21 वर्षिय पति आजाद पुत्र आसमोहम्मद मेव ब 55 वर्षिय ससुर आसमोहम्मद मेव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.