छेड़खानी करने वाले युवक को जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया

छेड़खानी करने वाले युवक को जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया

छेड़खानी करने वाले युवक को जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया

भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के मेघरास ग्राम पंचायत के थलियो का खेड़ा में रहने वाले एक युवक ने गांव की महिलाआं व युवतियों से छेड़खानी की घटनाओं से तंग आकर ग्रामीणों ने एक मनचले युवक को रविवार की रात बंधक बनाकर उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव घुमाया।
यह घटना बनेड़ा थाना क्षेत्र के मेघरास ग्राम पंचायत के थलियों का खेड़ा में हुई ग्रामीणों ने बताया कि थलिया का खेडा निवासी सिंटू फकीर महिलाओं व लड़कियों के साथ पूर्व में भी छेड़खानी की है। रविवार की रात गांव की एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण वहां पहुंच गए और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद गांव की महिलाओं व पुरुषों ने मनचले युवक को जूते एवं चप्पलों का हार पहनाकर गांव में घुमाया। वही युवक पर महिला ने एक टूटी हुई मटकी में अपना टॉयलेट कर के युवक के सर पर डाला ग्रामीणों ने बताया कि ये युवक गांव की महिलाओं एवं लड़कियों के साथ पहले भी कई बार छेड़खानी की घटनाओं को अंजाम दे चुका था।
वही ग्रामीणों ने देर रात मीटिंग करके युवक एवं उसकी पत्नी को बच्चों सहित 12 साल के लिए गांव से बाहर निकाल दिया वही इतनी बड़ी घटना हो गई लेकिन बनेड़ा थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी वही इस संबंध में बनेड़ा थाना मैं किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई
वहीं इस पूरे घटनाक्रम की किसी ने मोबाइल से वीडियो बना ली और सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी उसके बाद यह घटना सामने आई

वही बनेडा थाने के दिवान मांगी लाल जाट ऐसा कोई मामला थाने में नहीं आया इस संबंध में थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है

देखे वीडियो

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.