नए सिरे से विकसित होगा बीकानेर का गजनेर औद्योगिक क्षेत्र- ऊर्जा मंत्री

नए सिरे से विकसित होगा बीकानेर का गजनेर औद्योगिक क्षेत्र- ऊर्जा मंत्री

नए सिरे से विकसित होगा बीकानेर का गजनेर औद्योगिक क्षेत्र- ऊर्जा मंत्री

बीकानेर जिले में औद्योगिक संभावनाओं को नई गति देने के लिए गजनेर औद्योगिक क्षेत्र में नए सिरे से आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने शुक्रवार को बीकानेर के करणी औद्योगिक क्षेत्र का दौरा करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र की आर्थिक प्रगति वहां के औद्योगिक विकास पर निर्भर करती है। जिले में औद्योगिक प्रगति से स्थानीय रोजगार बढ़ने के साथ-साथ क्षेत्र का आधारभूत ढांचा विकसित होने से यहां पर्यटन विकास की भी नई संभावनाओं को मजबूती मिल सकेगी।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि गजनेर इंडस्ट्री एरिया भावी औद्योगिक विकास को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय मानकों के तहत विकसित किया जाए।

डॉ. कल्ला ने कहा कि बीकानेर का धरातलीय विस्तार और सोलर ऊर्जा की संभावनाएं यहां के औद्योगिक ढ़ांचे को नए रूप में विकसित करने के लिए नींव का पत्थर साबित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि देश भर के बड़े उद्योगपति इस क्षेत्र में निवेश के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं। इन संभावनाओं को साकार रूप प्रदान करने के लिए राज्य सरकार क्षेत्र के आधारभूत ढ़ांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठा रही है। पिछले कुछ अर्से से क्षेत्र में सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन की दिशा में कई बड़ी कंपनियों ने यहां निवेश किया है। डॉ. कल्ला ने कहा कि रीको महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि गजनेर के 416.65 हेक्टेयर भूमि पर पानी, बिजली, सड़क सहित समस्त आवश्यक ढांचागत सुविधाएं विकसित की जाए। उन्होंने कहा कि उद्योगों के विकास के लिए सड़क, पानी और बिजली पहली आवश्यकता है। ढांचागत विकास से ही उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने रीको को इस क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के विकास हेतु संसाधन उपलब्ध करवाए हैं। साथ ही पानी की उपलब्धता के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। रीको अपने सभी औद्योगिक क्षेत्रों में पेयजल, ड्रेनेज सड़कों की मरम्मत, वर्षा जल संरक्षण जैसी सुविधाएं विकसित करेंं।

रीको प्रबंधक श्री आशुतोष ऎटी पडेनेकर के साथ क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नए उद्योग लगने से यहां के 5000 से अधिक कुशल और अकुशल युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलने की संभावनाएं बनेगी। डॉ कल्ला ने कहा कि बीकानेर में सिरेमिक इकाईयों के लिए कच्चे माल की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने रीको महाप्रबंधक को गजनेर औद्योगिक क्षेत्र में सिरेमिक इकाईयां स्थापित करने के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

पर्यावरण संरक्षण के लिए की अपील

डॉ. कल्ला ने सभी औद्योगिक संगठन और इकाईयों के प्रबंधकों से औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। ऎसे में यह विशेष ध्यान रखना होगा कि पर्यावरण को किसी भी परिस्थिति में नुकसान ना पहुंचे। अपशिष्ट जल के निस्तारण के लिए औद्योगिक इकाईयां उचित एक्शन प्लान बनाएं। यदि इस संदर्भ में प्रशासन से मदद की आवश्यकता हो तो सूचना दें। शीघ्र ही अपशिष्ट जल का युक्ति संगत निस्तारण के लिए कार्ययोजना बनाकर काम किया जाए

डॉ. कल्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दिनों औद्योगिक प्रगति नकारात्मक रही है, परन्तु जीवन के साथ आजीविका सबसे अहम है और राज्य सरकार इसे लेकर गंभीर है। औद्योगिक इकाईयों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर है। सरकार द्वारा पानी, बिजली प्राथमिकता से उपलब्ध करवाया जाएगा।

G News Portal G News Portal
42 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.