देई व नैनवा उपशाखा के चुनाव संपन्न इन्द्रगढ़

देई व नैनवा उपशाखा के चुनाव संपन्न इन्द्रगढ़

देई व नैनवा उपशाखा के चुनाव संपन्न-इन्द्रगढ़
राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर की देई व नैनवा उपशाखा के चुनाव सम्पन्न हुऐ।
इन्द्रगढ़ उपशाखा अध्यक्ष अमर सिंह बैरवा ने बताया कि सम्पन्न चुनावों मंे देई उपशाखा में मांगीलाल वर्मा अध्यक्ष, धनराज मीणा महामंत्री, भेरू प्रकाश वर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं नैनवा उपशाखा में बनवारी लाल सेन लगातार दूसरी बार अध्यक्ष व हेमराज निराला महामंत्री, महावीर कहार कोषाध्यक्ष चुने गए।
नैनवा उपशाखा के प्रवक्ता शंकर लाल मीणा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह, प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के सानिध्य में जिला अध्यक्ष राजाराम मेघवाल, प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु, प्रदेश कार्यकारिणी क्षेत्रीय सदस्य कमलेश मीणा, संभाग प्रभारी राम कैलाश मीणा की उपस्थिति में दोनों ब्लॉक की कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए।
इस चुनाव में चुनाव पर्यवेक्षक बनवारी लाल खटीक, देवीलाल वर्मा, अंकुश चंदेल रामनारायण बेरवा रहे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवा में संपन्न हुए चुनाव में रामनिवास मीणा, धर्मराज मीणा, एम डी अंसारी, गोविंद मीणा, हरफूल मीणा, योगेश महावर, रामसहाय मीणा, बाबूलाल मीणा, भेरू प्रकाश वर्मा, लड्डू लाल मीणा, कैलाश चंद आदि सदस्य उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.