चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पंजीकरण शिविर 10 तक-बून्दी

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पंजीकरण शिविर 10 तक-बून्दी

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पंजीकरण शिविर 10 तक
मिलेगा 3 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा , योजना का लाभ 1 मई से मिलेगा
बून्दी, 5 अप्रेल। मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत पंजीकरण शुरू हो गए है। इस योजना मंे राज्य के हर परिवार को कैशलैस इलाज के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। योजनान्तर्गत 10 अप्रेल तक हर ग्राम पंचायत पर विशेष रजिस्ट्रेशन शिविर लगाये जा रहे हैं। शिविर के बाद भी 30 अप्रेल तक पंजीकरण जारी रहेगा। शिविर ग्राम पंचायत मुख्यालय में राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर लगाये जा रहे हैं। लाभार्थी 30 अप्रेल तक स्वयं आॅनलाइन अथवा ई-मित्र पर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। योजना का लाभ 1 मई 2021 से मिलेगा।
केशलेस इलाज की सुविधा
योजना से जुड़े सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर आईपीडी कैशलैस इलाज किया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम व सामाजिक आर्थिक जनगणना एसईसीसी 2011 के पात्र परिवारों, लघु व सीमांत कृषक व संविदाकर्मियों का पूरा बीमा प्रीमियम राज्य सरकार देगी। अन्य परिवार 850 रूपये प्रतिवर्ष के मामूली प्रीमियम पर योजना से जुड़ सकते है।
ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन लघु व सीमांत कृषक, संविदाकर्मी व अन्य लाभार्थी विभाग की वेबसाइट health.rajasthan.gov.in पर दिये लिंक से खुद रजिस्ट्रेशन करें या ई-मित्र पर करवा सकते हैं। लाभार्थी के पास जनआधार कार्ड या जनआधार नम्बर या जनआधार पंजीयन रसीद नम्बर होना आवश्यक है। यदि आपके परिवार का जनआधार नामांकन नहीं हुआ है, तो सबसे पहले ई-मित्र पर जनआधार नामांकन करवाना होगा। ई मित्र के शुल्क इस प्रकार से रहेगे आवेदन शुल्क 20, प्रीमियम जमा करवाने के 10 रूपये तथा पाॅलिसी का प्री प्रिन्टेड़ कागज 20, सादा कागज पर 10 रूपये निर्धारित है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के लाभार्थियों को रजिस्टेªशन की आवश्यकता नहीं है।
अधिक जानकारी के लिए 18001806127 पर फोन करके या विभाग की वेबसाइट health.rajasthan.gov.in/mmcsbyपर जानकारी ली जा सकती है।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.