शिक्षक संघ अम्बेडकर ने किया जिला शिक्षा अधिकारियों का सम्मान – बून्दी

शिक्षक संघ अम्बेडकर ने किया जिला शिक्षा अधिकारियों का सम्मान – बून्दी

शिक्षक संघ अम्बेडकर ने किया जिला शिक्षा अधिकारियों का सम्मान
बून्दी 1 सितम्बर। राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेजकंवर, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सतीश जोशी एवं गिर्राज राठौर जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) का सम्मान किया गया एवं शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण पर वार्ता की गई।
संगठन के अमर सिंह बैरवा ने बताया कि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेजकंवर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सतीश जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक गिर्राज राठोर ने शिक्षकों की समस्याओं को अविलम्ब हल करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश जिन्दल, जिलाध्यक्ष राजाराम मेघवाल, महामंत्री किशन गोपाल मीणा, प्रवक्ता अंकुश चंदेल, महावीर प्रसाद वर्मा कोषाध्यक्ष, बनवारी लाल सभाध्यक्ष, मुकुट बिहारी मीणा, घनश्याम मेघवाल, राकेश बैरवा, दौलत राम मीणा, हंसराज बैरवा, जयलाल बैरवा, गिरिराज मेघवाल, शाहरूख, महेश, चन्द्र प्रकाश, किशन मेघवाल, सूरजमल बैरवा, हरिशंकर बैरवा, महेश वर्मा, रमेश शेरावत, महावीर चैहान, रामदेव बैरवा, हरिओम, आदि मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.