शिक्षक संघ अम्बेडकर के चुनाव सम्पन्न इन्द्रगढ़

शिक्षक संघ अम्बेडकर के चुनाव सम्पन्न इन्द्रगढ़

शिक्षक संघ अम्बेडकर के चुनाव सम्पन्न
इन्द्रगढ़ 9 मार्च। बूंदी जिले में राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) की शाखा के.पाटन एवं उपशाखा कापरेन, लाखेरी एवं इन्द्रगढ़ के चुनाव सम्पन्न हुए।
जिलाध्यक्ष राजाराम मेघवाल ने बताया कि के.पाटन शाखा मे चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष राम कैलाश मीणा एवं चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश जिन्दल एवं जिलाध्यक्ष राजाराम मेघवाल थे। कापरेन उपशाखा मे चुनाव अधिकारी रामनारायण बैरवा एवं चुनाव पर्यवेक्षक सुरेश जिन्दल एवं राम कैलाश मीणा के नैतृत्व मे सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमे शाखा अध्यक्ष मुकुट बिहारी मीणा, महामंत्री घनश्याम मेघवाल, कोषाध्यक्ष गिरिराज मीणा, प्रवक्ता दौलत राम मीणा, उपाध्यक्ष मुकेश मीणा संरक्षक रामकरण मीणा व सभा अध्यक्ष गिरिराज बैरवा को चुना गया।
उपशाखा लाखेरी में चंद्रमोहन वर्मा अध्यक्ष, राकेश बैरवा महामंत्री बने। यहाँ चुनाव अधिकारी सुरेश जिन्दल एवं जिला उपाध्यक्ष लियाकत अली रहे।
वहीं इन्द्रगढ़ उपशाखा मे चुनाव अधिकारी प्रदेश संयुक्त मंत्री हंसराज वर्मा एवं चुनाव पर्यवेक्षक राम कैलाश मीणा एवं लियाकत अली की उपस्थिति में सम्पन्न चुनावों में अमर सिंह बैरवा अध्यक्ष व गोपाल लाल महावर महामंत्री चुने गये।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.