राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् ने जैन कल्याण बोर्ड का गठन करने तथा अन्य मांगो को लेकर बडी़ सादडी के विधायक ओस्तवाल को सौपा ज्ञापन l

राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् ने जैन कल्याण बोर्ड का गठन करने तथा अन्य मांगो को लेकर बडी़ सादडी के विधायक ओस्तवाल को सौपा ज्ञापन l

राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् ने जैन कल्याण बोर्ड का गठन करने तथा अन्य मांगो को लेकर बडी़ सादडी के विधायक ओस्तवाल को सौपा ज्ञापन l

राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के प्रतिनिधि मंडल ने जय कुमार जैन ककोड के नेतृत्व में अपनी संयुक्त मीटिंग में जैन युवाओं एवं समाज श्रेष्ठीयों की सर्व सम्मति से बने 13 सूत्रीय मांग पत्र के संदर्भ में बडी़ सादडी के भाजपा विधायक माननीय ललित कुमार जी ओस्तवाल साहब को ज्ञापन सौंपा l

13 सूत्रीय मांग पत्र को बिन्दु निम्नानुसार है : –
1. महावीर जयन्ती के दिन आयोजित की जाने वाली समस्त केन्द्र एवं राज्य स्तरीय परीक्षाओं का स्थगन आदेश जारी कर नवीन तिथियों की घोषणा की जाएं l
2. भविष्य में जैन धर्म की जयन्ती और उत्सवों के दिन किसी भी प्रकार की केन्द्र एवं राज्य स्तरीय परीक्षाओं का आयोजन नही करवाया जाएं l जिससे जैन धर्म के प्रति आस्था रखने वाले युवाओं एवं कर्मचारियों की भावनाएं आहत नही होगीं l
3. राज्य सरकार द्वारा श्री पार्श्वनाथ जयन्ती और सम्वत्सरी एवं अनन्त चतुर्दशी के दिन घोषित ऐच्छिक अवकाश को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएं एवं प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव ऋषभदेव (आदिनाथ) भगवान के जन्मकल्याणक दिवस चैत्र कृष्णा नवमी के दिन भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए l
4. केन्द्र एवं राज्य स्तर पर अल्पसंख्यक आयोग में जैन समुदाय के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए l
5. राजनैतिक नियुक्तियों में जैन समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाए l
6. अल्पसंख्यक मामलात विभाग की साक्षात्कार कमेटी के अभिशंषित पैनल द्वारा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी के पद पर जैन अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापित किया जाएं l
7. विश्वविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों का नामकरण जैन तीर्थंकरो ,संतो और महापुरूषो के नाम पर किया जाएं l
8. महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और उत्तरप्रदेश राज्यों की तर्ज पर राजस्थान में भी एआईसीटीई संबद्ध अल्पसंख्यक जैन संस्थानों की स्थापना की जाए l
9. जैन कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए l
10. अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के विधार्थियों के लिये छात्रावास के लिए विभिन्न जिलों में भूमि आवंटित कर सरकार द्वारा निर्माण करवाया जाए l
11. हज हाउस की तर्ज पर तीर्थंकर हाउस का निर्माण किया जाए l
12. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम और राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम द्वारा स्वरोजगार एवं कार्यक्षमता उन्नयन हेतु व्यावसायिक और शैक्षणिक तथा लघु ऋण (समूह ऋण) योजनाओं में जैन समुदाय का कोटा निर्धारित किया जाए एवं आवेदन के लिए पारिवारिक वार्षिक आय में वृद्धि करते हुये आवेदन की प्रक्रिया का सरल बनाया जाए l
13. मेरिटकम मीन्स तथा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति आवेदन के लिए पारिवारिक वार्षिक आय में वृद्धि की जाये तथा जैन समुदाय का कोटा निर्धारित करते हुए आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए l

इस अवसर पर बडी सादडी के विधायक माननीय ललित कुमार जी ओस्तवाल साहब ने राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया की आपकी न्यायोचित मांगो के लिये मै राजस्थान सूबे के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्रीयुत अशोक जी गहलोत साहब से मिलकर निवेदन करता हूँ वो जैन समाज की मांगो पर ध्यान देंकर उन्हें अवश्य पूरा करेगे l

 

भवदीय
जिनेन्द्र जैन
7877735999
सदस्य
राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद्

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.