भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान

भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान

भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 टीके की 35 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयीं

देश में पिछले एक हफ्ते से 50,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किए जा रहे हैं

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4,85,350 हुई; सक्रिय मामले कुल मामलों का केवल 1.59 प्रतिशत

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.34 प्रतिशत, लगातार 27वें दिन पांच प्रतिशत से कम

भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत प्रदान किए जा चुके टीकों की खुराक की संख्या कल 35 करोड़ से ज्यादा हो गयी। एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 46,04,925 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 35,12,21,306 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में टीके की 63,87,849 खुराक दी गयीं।

इनमें ये शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 1,02,27,957
  दूसरी खुराक 73,08,968
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,75,81,755
  दूसरी खुराक 96,55,149
आयु वर्ग 18-44 वर्ष पहली खुराक 9,98,28,219
दूसरी खुराक 27,26,338
आयु वर्ग 45-59 वर्ष पहली खुराक 9,05,89,022
दूसरी खुराक 1,86,76,107
60 वर्ष से ज्यादा पहली खुराक 6,89,10,208
  दूसरी खुराक 2,57,17,583
कुल       35,12,21,306

कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में टीकाकरण की रफ्तार और गुंजाइश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में पिछले 24 घंटे में 43,071 नये मामले दर्ज किए गए हैं।

लगातार सात दिनों से 50,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की भी संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 4,85,350 हो गयी।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 10,183 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 1.59 प्रतिशत है।

साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से उबरने के साथ लगातार 52वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 52,299 लोग उबरे हैं।

पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से9,000 से ज्यादा (9,228) अधिक लोग उबरे हैं।

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,96,58,078 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 52,299 लोग उबरे हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 97.09 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

भारत में जांच की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ पिछले 24 घंटे में कुल 18,38,490 जांच हुईं। इसके साथ देश में अब तक हुए जांच की कुल संख्या41.82करोड़ से ज्यादा (41,82,54,953)है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रही है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 2.44 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 2.34 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 27 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।

G News Portal G News Portal
90 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.