भारत बायोटेक के नए प्लांट से ‘कोवैक्सीन’ की पहली खेप रवाना, वैक्सीनेशन में आएगी और तेजी

भारत बायोटेक के नए प्लांट से ‘कोवैक्सीन’ की पहली खेप रवाना, वैक्सीनेशन में आएगी और तेजी

भारत बायोटेक के नए प्लांट से ‘कोवैक्सीन’ की पहली खेप रवाना, वैक्सीनेशन में आएगी और तेजी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात में भरूच जिले के अंकलेश्वर स्थित भारत बायोटेक के नए प्लांट से कोवैक्सीन टीके की पहली वाणिज्यिक खेप रवाना की. मांडविया ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के बाद ट्वीट में लिखा, देश को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मजबूत करने के लिए सबसे जरूरी है टीकाकरण. अंकलेश्वर स्थित बायोटेक के संयंत्र से कोवैक्सीन की पहली वाणिज्यिक खेप को रवाना किया.

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक इस खेप की रवानगी के साथ ही देश में टीकों की आपूर्ति में बढ़ोतरी होगी वहीं हर भारतीय तक टीका पहुंचाने में भी मदद मिलेगी. सरकार ने इस महीने की शुरुआत में भारत बायोटेक के अंकलेश्वर स्थित विनिर्माण संयंत्र को कोरोना रोधी कोवैक्सीन टीके का उत्पादन करने की मंजूरी दी थी.

भारत बायोटेक ने मई में ऐलान किया था कि उसने अंकलेश्वर स्थित अपनी सहायक कंपनी के संयंत्र में कोवैक्सीन की अतिरिक्त 20 करोड़ खुराक के उत्पादन की योजना बनाई है. हैदराबाद स्थित कंपनी ने कहा था कि वह अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली चिरोन बेहरिंग इकाई के विनिर्माण संयंत्र में कोवैक्सीन की अतिरिक्त 20 करोड़ खुराक बनाएगी.

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.